कंप्यूटेशनल फ्लूड डायनामिक्स : जल विद्युत क्षेत्र में विभिन्न प्रयोग
- फ्लूड प्रवाह के समीकरण को हल करना कुछ विशेष मामलों को छोड़कर यह सदैव लगभग असंभव होता है । सीएफडी एक एसी तकनीक है जो फ्लूड प्रवाह को नियंत्रित करती है तथा इसकी वास्तविक स्थिति का समाधान करती है । इस तकनीक में, फ्लूड प्रवाह के समीकरण को बराबर हिस्सों में बांटना होता है, जिसका अर्थ है कि उपयोगी कार्य क्षेत्र को अत्यंत ही छोटे-छोटे अनेक हिस्सों में बांटना है ।
- सीएफडी में फ्लूड-फ्लो की व्याख्या द्रव्यमान संरक्षण और संवेग संरक्षण के सिद्धांतों पर की जाती है । अत: 3-डी जटिल ज्योमिति के द्वारा होने वाले बहाव तथा द्रव्यमान स्थानांतरण का सिमुलेशन भी इसके (सीएफडी) माध्यम से किया जा सकता है ।
- आधुनिक हाइड्रो-डिजाइनों के विकास में सीएफडी विश्लेषणों के उपयोग से उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है । इस टूल का उपयोग इंजीनियरों को जटिल डिजाइनों के मामले में शीघ्र तथा प्रभावी अध्ययनों के लिए विशेष रूंप से सहायक हुआ है तथा उन्हें हाइड्रालिक डिजाइनों में सुधार करने में उस स्तर तक सफलता प्राप्त कराता है जो कि केवल फिजिकल माडल अध्ययनों के माध्यम से ही प्राप्त हो सकती है ।
- सीएफडी सॉफ्टवेयर का उपयोग डिजाइन प्रयोग सिमुलेशन में जैसे पेनस्टॉक, स्पिलवे डिजाइन, परियोजनाओं के सर्जशाफ्ट में तीन दिशाओं वाली प्रवाह पद्धति की जानकारी, एचआरटी व टेलरेस क्षेत्र, कॉफर डैम् लेआउट का परिशोधन, पावर हाउस इनटेक डिजाइन का परिशोधन आदि की सगणना करने के लिए किया जाता है । सीएफडी के लाभ निम्नानुसार हैं -
· प्रयोगात्मक कार्यों पर सीधे केंद्रित किया जाना ।
· प्रयोगात्मक कार्यों में प्रतिस्थापन या सहयोग करने हेतु सॉफ्टवेयर टूल ।
· प्रत्यक्ष मॉडल प्रयोगों से सस्ता एवं शीघ्र कार्य निष्पादन ।
· मूल स्वरूंप कार्यों में तेजी लाना ।
· ज्यामितीक मॉडलों का सही प्रस्तुतीकरण ।
· डिजाइन चक्रों की समय सीमा को कम करना तथा स्केल-अप करना ।
· नए विचारों पर शीघ्र परीक्षण ।
· डिजाइन की खामियों को सुधारने में मदद करना ।
- जल निर्देशक प्रणाली में प्रवाह पद्धति का विश्लेषण करने के लिए एनएचपीसी के निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में कंप्यूटेशनल फ्लूड डायनामिक (सीएफडी)- प्रयोगशाला दिसंबर,2008 में सफलता पूर्वक स्थापित किया गया है । वर्ष 2009-10 में लोकतक व बैरास्यूल पावर स्टेशन के पेनस्टाक का अध्ययन का लक्ष्य रखा गया है ।